BDO Officer Kaise Bane? BDO Banne Ke Liye Qualification: बीडीओ कैसे बनते हैं?

 

BDO Officer Kaise Bane? BDO Banne Ke Liye Qualification: बीडीओ कैसे बनते हैं?

नमस्कार दोस्तों आज मैं BDO Officer Kaise Bane? के बारें में चर्चा करने जा रहें हैं | वर्तमान समय में पढ़ाई करनें के बाद अधिकतर लोगो का सपना सरकारी नौकरी पानें का होता है | जिसमें से बहुत से लोग प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में जाना पसंद करते हैं कोई डीसी, डीएसपी ,एसडीओ, कलेक्टर तो कोई बीडीओ यानि की (खंड विकास अधिकारी) बनना चाहता है | लेकिन वर्तमान समय में सरकारी नौकरी के लिए (Competition) इतना बढ़ गया है की किसी भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है | लेकिन नामुमकिन भी नहीं है |

जिसमें से आज हम जानेंगे कि बीडीओ यानि की (Block Development Officer) कैसे बनते हैं | और BDO Banne Ke Liye Yogyata क्या होनी चाहिए, BDO Kaise Bante hain? BDO Banne Ke Liye Taiyari Kaise Kare? इन सभी सवालों के जबाब आपको इसी पोस्ट में मिल जायेंगे |

BDO Officer Kise Kahte Hai?

ब्लाक के आधिकारिक प्रभारी को बीडीओ कहा जाता है जिसका फुल फॉर्म है Block Development Officer हिंदी में इस पद को खंड विकास अधिकारी के नाम से जाना जाता है | जिसे प्रखंड विकास अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है |

बीडीओ प्रशासनिक सेवा अधिकारी होता है | जिसकी नियुक्ति किसी प्रखंड या ब्लाक के विकास के लिए किया जाता है | यह प्रशासनिक अधिकारी उस ब्लाक से जुड़े सभी पंचायतो को सरकार द्वारा आने वाली योजनाओं को लागु करता है | यानि की उस ब्लाक / प्रखंड की विकास की पूरी देख- रेख खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का ही होता है |

BDO Banne Ke Liye Qualification

किसी भी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए Educational Qualification होना बहुत ही अनिवार्य है |

  • बीडीओ बनने के लिए सबसे पहले इंटरमीडिएट यानि की 12वीं कक्षा किसी भी वर्ग से पास होना जरूरी है |
  • जिसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना चाहिए |
  • स्नातक होना अनिवार्य है बिना Graduation के आप खंड विकास अधिकारी नहीं बन सकते |
  • स्नातक यानि की जैसे आप BA, BSC, BCOM अथवा इसके समकक्ष कोई डिग्री है तो आवेदन कर सकते हैं |

बीडीओ बनने के क्या लिये योग्यता होनी चाहिए 

अब हम जानेंगे के BDO Banne Ke Liye Yogyata क्या होनी चाहिए ?

  • कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास हो |
  • उम्मीदवार की उम्र 21-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • वे उम्मीदवार को आरक्षित वर्ग में आते है उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाती है |
  • OBC Category के उम्मीदवार को 03 वर्ष की छूट है |
  • SC / ST Category के उम्मीदवार को 05 वर्ष की छूट है |

BDO Officer Kaise Bane?

उपरोक्त बिन्दुओ को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा की BDO Ke Liye Qualification क्या होनी चाहिए , BDO Kaun Hota hai , BDO का क्या काम होता है , अब हम आगे जानेंगे की BDO Kaise Bante Hai? बीडीओ या खंड विकास अधिकारी पद की भर्ती के लिये राज्य लोक सेवा आयोग (State Public Service Commission) सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करती है | जिसे पास करना होता है | प्रति वर्ष सभी राज्य लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हैं | तो अगर आप का सपना है की हम एक बीडीओ ऑफिसर बनें तो नोटिफिकेशन को चेक करते रहना है |

BDO Officer Post की भर्ती के लिए राज्य लोक सेवा आयोग तीन चरणों में परीक्षा आयोजित करती है | तीनों परीक्षाओं को पास करना जरूरी है | प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही आपको मुख्य परीक्षा देने का मौका मिलेगा | अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाता है |

  • प्रारम्भिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • इंटरव्यू

बीडीओ बनने के लिए कौन-सी परीक्षा देनी पड़ती है? BDO Officer Kaise Bane?

खंड विकास अधिकारी बनने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विस परीक्षा देनी पड़ती है | राज्य लोक सेवा आयोग की यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है |

Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा) :

प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा होती है | प्रारंभिक परीक्षा को केवल उत्तीर्ण करना होगा है | इसके नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते | यह परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा तक पहुंचने के लिए कराई जाती है | केवल जो अभर्थी Pre Exam को पास करते हैं उन्ही ही Mains Exam में बैठने का मौका मिलता है |

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं | पहला सामान्य अध्ययन (General Studies) और दूसरा पेपर सामजिक अध्ययन (Social Studies) का होता है | दोनों पेपर कुल 200-200 अंकों की होती है | दोनों पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Question) होते हैं |  जिसमे से एक विकल्प को चुनना होता है | प्रारंभिक परीक्षा में Negative मार्किंग का प्रावधान नहीं है |

Mains Exam(मुख्य परीक्षा) : 

माइन्स एग्जाम (मुख्य परीक्षा) में कुल 6 पेपर होते हैं | सभी पेपर में वर्णात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर वर्णात्मक / व्यख्यात्मक रूप  देना होता है | प्रत्येक प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घण्टे का समय मिलता है | प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषओं में होते हैं जिनका उत्तर आप किसी भी भाषा में दे सकते हैं |

Interview (साक्षात्कार) : 

इंटरव्यू राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली अंतिम परीक्षा है | जो उम्मीदवार Prelims Exam और Mains Exam को पास करते हैं | उन्हें ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है |

इंटरव्यू कुल 100 अंको का होता है फाइनल मेरिट लिस्ट में इंटरव्यू के भी अंक जोड़े जाते हैं | इसलिए जब भी इंटरव्यू देने का मौका मिले बिना किसी घबराहट के अच्छे से देने का प्रयास करें |

खंड विकास अधिकारी का बेतन कितना होता है? BDO Ki Salary Kya Hai?

वर्तमान समय में हर कोई सरकारी नौकरी पाना चाहता है क्योंकि सरकारी नौकरी में बेतन के साथ ही अन्य कई प्रकार की सरकारी सुविधाएँ मिलती हैं | इस लेख BDO Officer Kaise Bane? को पढ़ने बाद आपके भी मन में ये जरूर आया होगा कि BDO KI Salary Kitni Hai ?

खंड विकास अधिकारी (Block Development Officer) का मासिक बेतन 9300 रुपये से 34800 रुपये के बीच होती है |

BDO Ka Kya Kaam Hota Hai?

  • बीडीओ का कार्य ब्लाक के अंतर्गत होने वाली योजनाओं का देखरेख करना होता है |
  • विकास का कार्य ठीक से हो रहें हैं या नहीं ये कार्य भी खंड विकास अधिकारी का होता है |
  • बीडीओ ही सभी पंचायतों में योजनाओं को लागु करवाता है | और उसका कार्यान्वयन करता है |
  • पंचायत समिति फंड से राशि को निकालते हैं तथा योजनाओं के आधार पर पंचायत समिति में बाटते हैं |
  • पंचायत समिति द्वारा दिए गए सभी दस्तावेजों की जाँच करते हैं |

निष्कर्ष : BDO Officer Kaise Bane? BDO Banne Ke Liye Qualification 

दोस्तों  यही है BDO Kaise Bante Hai? पूरी जानकारी जो मैंने इस आर्टिकल में हिंदी और बिल्कुल सरल शब्दों का प्रयोग करके बताया है | जिसको पढ़ने  बाद शायद आपको पता चल गया होगा की BDO Officer Kaise Bane? और BDO Banne Ke Liye Qualification होना चाहिए |

अगर फिर भी BDO Officer Kaise Bane? कैसे बनें इससे सम्बंधित अगर कोई सवाल आपके मन में है तो नीचे दिए गए Comment बॉक्स में जरूर बतायें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *